फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आझई के पास रेलवे ट्रैक पर मिली छात्र की लाश

Sun, 15 Jan 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
अपने घर से शुक्रवार शाम ग्वालियर जाने के लिए निकले जीएनएम के छात्र नारायण सिंह (22) का शव आझई गांव के पास रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन


छाता के गांव अहूरी निवासी किसान पप्पू का बेटा नारायण सिंह ग्वालियर के एक विद्यालय से जीएनए का कोर्स कर रहा था। शुक्रवार की शाम वह घर से ग्वालियर के लिए निकला था। शुक्रवार रात करीब दस बजे रेलवे लाइन के किनारे युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर छाता पुलिस पहुंच गई।

शव के पास पड़े बैग में मिले शैक्षणिक कागजात के आधार पर उसकी पहचान हो सकी। सूचना पर पहुंचे युवक के परिवार वालों ने शव की पहचान नारायण सिंह के रूप में कर ली। मृतक के चचेरे भाई ओमप्रकाश ने बताया कि रात 12 बजे पुलिस ने नारायण सिंह की ट्रेन की चपेट में आकर मौत की सूचना दी। आत्महत्या के सवाल पर भाई ने कहा कि ऐसा तो वह कर ही नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें