फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कैनाल में मिला युवती का शव

Mon, 04 Jan 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के बल्लभगढ़ से 13 दिन पहले लापता हुई युवती का शव सोमवार शाम को आगरा कैनाल से बरामद हुआ। इससे पहले युवती के साथ लापता हुए किशोर का शव पलवल में बरामद हुआ था। लड़का-लड़की दोनाें अलग जाति के थे। मामले को ऑनरकिलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार शाम को करीब छह बजे गोपाल बाग के समीप आगरा कैनाल में राहगीरों को युवती का शव बहकर आता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कैनाल बाहर निकाला। युवती की शिनाख्त सेक्टर-3 फरीदाबाद निवासी जया (18) के रूप में की गई। वह कक्षा 12 की छात्रा थी।

बताया गया है कि 22 दिसंबर को पलवल के गांव फिरोजपुर का निवासी सौरभ (17) पुत्र धर्मवीर हाल निवासी बल्लभगढ़ लापता हो गया था। उसके साथ पढ़ने वाली कक्षा 12 की छात्रा उसी दौरान लापता हुई।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ पुलिस के अनुसार सौरभ का शव 28 दिसंबर को पलवल कैंप थाना क्षेत्र के गांव असावटा में नाला से बरामद किया गया। उसके खिलाफ बल्लभगढ़ थाने में युवती को अगवा करने का मामला दर्ज था।

सौरभ के परिवारीजनों ने लड़की पक्ष पर उसका अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया। युवती का शव मिलने की जानकारी कोसी पुुलिस ने बल्लभगढ़ पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची बल्लभगढ़ पुलिस ने कोसी पहुंचकर आगे की कार्रवाई पूरी की। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें