फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता और पिता को पीटा

Mon, 09 Jan 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
थाना मांट क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी ने राजीनामा न करने पर पीड़ित पिता-पुत्री की पिटाई कर दी। मामले की तहरीर पीड़िता ने थाने में दी है।
विज्ञापन


बताया गया है कि 10 अप्रैल 2015 में युवती से बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया गया था। मामले का मुकदमा थाना मांट दर्ज है। पुलिस ने चार आरोपियों में से तीन को जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी 20 माह से फरार चल रहा है। सोमवार को मुख्य आरोपी अपने साथियों के साथ बलात्कार पीड़िता और उसके पिता पर राजीनामा के लिए दबाव बनाने लगा।

न मानने पर साथियों के साथ दोनों की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्री ने थाना मांट में मामले की तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रामपाल सिंह ने बताया कि पुराने मामले को लेकर दोनों में विवाद हो गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें