फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास ने बहू पर दराटी से किया हमला

Mon, 09 Jan 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
attacked - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
सदर थाना के तहत आने वाली छड़ोल पंचायत के जामली में जमीनी विवाद को लेकर सास और बहू में सोमवार को खूनी झड़प हो गई। इस झड़प में सास ने बहू पर दराटी से हमला कर दिया। इस हमले से बहू को हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बहू का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


छड़ोल पंचायत के तहत आने वाले गांव जामली की रहने वाली दयावंती सोमवार दोपहर करीब दो बजे खेतों में काम कर रही थी। इसी दौरान वहां पर रिश्ते में उसकी सास लगने वाली महिला खेतों में आकर घास काटने लग गई। जब दयावंती ने सास को ऐसा करने से रोकना चाहा तो दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते सास ने हाथ में रखी दराटी से बहू दयावंती पर हमला कर दिया।

इससे उसके हाथ में गंभीर चोटें आ हैं। झड़प के बाद वहां पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इसके बाद घायल दयावंती को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने महिला का उपचार कर उसके हाथ में तीन टांके लगाए हैं।
विज्ञापन


महिला के परिजनों ने पुलिस को भी इस संदर्भ में जानकारी दे दी थी। इसके बाद पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवा मामला दर्ज कर लिया है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि जामली में दो महिलाओं के बीच झड़प होने से एक महिला घायल हो गई है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें