फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी में सेल लगाकर बांट दीं चोरी की मोटरसाइकिल

Fri, 01 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
चोरी की मोटरसाइकिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाह री बाजना पुलिस। चोरी की मोटरसाइकिलों को पुलिस रिकार्ड में दाखिल करने की बजाए बांट दिया गया। मानो सेल चल रही हो। एक मोटरसाइकिल होमगार्ड को दी, एक मुखबिर और एक तो जो चोर पकड़ा था उसे ही वापस कर दी। पुलिस के इस कारनामे का जब हल्ला मचा तो जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन


बता दें कि वर्तमान में वाहन चोरों पर शिकंजा कसने के लिए जिले भर में आपरेशन सर्च चलाया जा रहा है। एसएसपी के आदेश पर हर थाना और चौकी क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग हो रही है। बाजना पुलिस ने भी बीते सप्ताह चेकिंग के दौरान आर्य नगर निवासी दो युवकों को पकड़कर उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की थीं।

ये अपाचे, पैशन, स्प्लेंडर और हंक बाइक थीं। जब सियासी दबाव बना तो पुलिस ने दोनों आरोपियों को तो छोड़ दिया लेकिन मोटरसाइकिलों को पुलिस रिकार्ड में बरामद नहीं दिखाया। एक बाइक तो उसी युवक को दे दी गई जिसने मोटरसाइकिल बरामद कराई थीं।
विज्ञापन


पुलिस जिस मुखबिर के माध्यम से चोरों तक पहुंची थी, उसे भी एक मोटरसाइकिल इनाम स्वरूप दी गई। अब थाने में दिन रात सेवा करने वाला होमगार्ड भी कहां पीछे रहता एक बाइक उसने भी मांग ली। अब वह भी सुबह शाम इसी चोरी की बाइक का इस्तेमाल कर रहा है। यह चर्चा एक थाने से लेकर दूसरे थाने तक पहुंच गई है।   

 
जीजा-साले दोनों वाहन चोर 
बाजना पुलिस द्वारा पकड़ने के बाद छोड़े गए वाहन चोर का साला भी शातिर वाहन चोर है। दोनों कई बार निशाना और डिमांड के आधार पर वाहन चोरी कर लाते हैं और फर्जी कागजात व फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहनों को बेच देते हैं। 

बाजना चौकी में पकड़े गए वाहन चोरों और बरामद बाइक के बारे में जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो मामले की जांच कराई जाएगी। चोर कोई भी उसे पकड़कर जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन

- अरुण कुमार सिंह 
एसपी देहात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें