फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधुवेशधारी ने महिला को बुरी नीयत से पकड़ा

Sun, 21 Jun 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकमास में पुण्य कमाने झांसी से वृंदावन आई अधेड़ महिला को शनिवार रात साधुवेशधारी ने अपने आश्रम में बुरी नियत से पकड़ लिया। महिला के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं साधुवेशधारी का कहना है कि आश्रम पर कब्जा करने के प्रयास के चलते उसे झूठा फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन


झांसी निवासी तीन महिलाएं 17 जून को वृंदावन के मंदिरों में दर्शन और परिक्रमा करने के लिए आईं हुईं हैं। एक महिला का पति किसी धर्मशाला या आश्रम में एक महीने के लिए कमरा खोज रहा था, तभी ज्ञान गुदड़ी स्थित उड़िया बाबा आश्रम में पहुंचे।

यहां बाबा निताईचंद्रदास ने उन्हें रहने की स्वीकृति देते हुए एडवांस ले लिया और आश्रम में एक कमरा दे दिया। 19 जून को महिला का पति झांसी लौट गया। रविवार शाम साधुवेशधारी ने जिस कमरे में महिलाएं ठहरी थीं उसमें अपने कपड़े सुखा दिए। महिलाओं ने इसका विरोध भी किया, लेकिन वह नहीं माना। आरोप है कि रविवार रात करीब 11 बजे जब महिलाएं अपने कमरे में सो रहीं थीं तभी निताईचंद्रदास कमरे में घुस आया और एक महिला को बुरी नियत से पकड़ लिया।
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर अन्य महिलाएं जाग गईं। यह देख आरोपी महिलाओं को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़ा हुआ। कुछ ही देर में आश्रम के अन्य बाबा भी वहां आ गए। महिलाओं के सौ नंबर पर फोन करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी साधुवेशधारी को हिरासत में ले लिया। निताईचंद्रदास ने अपने को बेगुनाह बताया है।

कहा कि आश्रम पर कब्जे को लेकर चले आ रहे विवाद के कारण उसे झूठा फंसाया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला के प्रार्थना पत्र के आधार पर ही निताईचंद्रदास को हिरासत में लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें