फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौहझील में पुलिस पर हमला, दारोगा की पिस्टल छीनी

Sat, 18 Jul 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना नौहझील के गांव रायपुर से बदमाश को पकड़ कर ला रही पुलिस टीम पर परिवारीजनों ने हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की पिटाई की और बदमाश गिरफ्त से छूट कर भाग गया। उसने दरोगा की पिस्टल भी छीन ली। सूचना पर कई थानों का फोर्स गांव पहुंचा और बदमाश के घर पर दबिश दी। मामले की रिपोर्ट थाना नौहझील में सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। खुलासे के लिए एसएसपी ने चार टीम गठित की हैं। 
विज्ञापन


घटनाक्रम शनिवार दोपहर 2:30 बजे का है। थाना नौहझील की रिपोर्टिंग चौकी नानकपुर के गांव रायपुर खादर निवासी कृष्णकुमार उर्फ कृष्णा अपने भाई बांके के साथ लूट, राहजनी आदि के मामलों वांछित है। दोनों भाईयों के खिलाफ नौहझील, अलीगढ़ जनपद के थानों में लगभग छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। बांकेलाल इन दिनों अलीगढ़ जेल में हैं।

शनिवार को नौहझील पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णा मजदूरों के साथ खेत में धान की पौध लगवा रहा है। इस पर नानकपुर चौकी प्रभारी धर्मेश यादव, सिपाही ऋषभ, योगेश और राघवेंद्र के साथ रायपुर गए और खेत पर कृष्णा को दबोच लिया। पुलिस उसे लेकर थाने आ रही थी। इस दौरान कृष्णा ने शोर मचाया और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


करीब 10 मिनट तक कृष्णा और पुलिसकर्मियों में हाथापाई हुई। शोर सुनकर परिवार के लोग भी आ गए और सबने एक साथ पुलिस टीम पर हमला बाले दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी जान बचाकर भागे और कृष्ण गिरफ्त से छूट गया। आरोप है कि कृष्णा के परिवार के लोगों ने दरोगा धर्मेश को पकड़ लिया और कृष्णा उनकी सरकारी पिस्टल छीनकर भाग गया।

घटना की सूचना पर एसपी देहात अजय कुमार, एसपी क्राइम अशोक कुमार रॉय, सीओ महावन अजय कुमार, सीओ सदर संजय कुमार, सीओ मांट पीयूष कुमार, सीओ छाता अतुल श्रीवास्तव, स्वाट टीम, थाना राया, बलदेव, छाता, कोसीकलां, शेरगढ़, सुरीर, बरसाना, नौहझील, मांट आदि थानों से फोर्स और क्यूआरटी रायपुर पहुंच गई। पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया।

इसके बाद पुलिस ने कृष्णा के घर पर दबिश दी। पुलिस ने उसके घर खड़े ट्रैक्टर, बाइक, आल्टीनेटर को तोड़फोड़ दिया। अनाज, खाद आदि सामान फैला दिया। दबिश से पहले बांके के परिवार के लोग घर छोड़कर भाग गए थे। एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि पिस्टल बरामदगी और कृष्णा व उसके परिवारीजनों की गिरफ्तारी के लिए चार टीम गठित की गई हैं। नानकपुर चौकी प्रभारी धर्मेश यादव ने नौहझील थाने में कृष्णा सहित परिवार के सात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस टीम पर हमला करने, सरकारी पिस्टल लूटने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें