फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली को गई तहसील की टीम पर हमला

Fri, 26 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कोसीकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को ग्राम शाहपुर में राजस्व वसूली के लिए एक बकाएदार को बंदी बनाने पर ग्रामीण भड़क उठे और नायब तहसीलदार  सर्वेश कुलश्रेष्ठ  व तहसील टीम पर हमला बोल कर उसे छुड़ा लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को लाठी-डंडों से पीटा, पथराव कर इनकी जीप क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन


पथराव में दो होमगार्ड भी घायल हुए हैं। तहसील टीम पर हमले की सूचना मिलते ही एसडीएम व सीओ पुलिस-फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए थे। घटना के संबंध में नायब तहसीलदार ने नुरूद्दीन, इरफान, नईम, मसरूद्दीन, चंदा, राजू, हनीफ, बसन्न, अजरूद्दीन आदि सहित 10-15 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने व कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

घटना शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। नायब तहसीलदार सर्वेश कुलश्रेष्ठ, संग्रह अमीन रामस्वरूप शर्मा, राजपाल, दिलीप, सतीश शर्मा, जीप चालक नरसी, होमगार्ड मुकेश और बनै सिंह के साथ राजस्व वसूली के लिए गांव शाहपुर पहुंचे थे। गांव के नुरूद्दीन पर वाणिज्य कर विभाग के 12 लाख रुपये बकाया थे। बकाया राशि जमा न करने पर तहसील टीम ने नुरूद्दीन जीप में बैठा लिया। आरोप है कि पकड़े जाने पर वह टीम के सदस्यों के साथ अभद्रता करने लगा और परिवार के लोगों को बुला कर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


थोड़ी देर में वहां सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे, सरिया लेकर आ गए, नुरूद्दीन को जीप से उतार लिया और टीम के सदस्यों पर पथराव शुरू कर दिया। अन्य तहसील कर्मियों ने छिपकर अपनी जान बचाई। नायब तहसीलदार ने किसी तरह खुद को मुक्त कराकर घटना की जानकारी एसडीएम रामअरज यादव और सीओ पीयूष कुमार को दी। घायल होमगार्डों को कोसी के नर्सिंग होम में भरती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें