रौनाही थाना क्षेत्र के मुबारकगंज चौराहे पर शुक्रवार को सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को एसयूवी (स्कार्पियो) ने कुचल दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
घटना दोपहर तीन बजे के आसपास की है। सूर्यलाल (65) पुत्र तीरवीर निवासी उमरी बेगम थाना उमरी बेगम जिला गोंडा मुबारंकगंज चौराहे पर सड़क पार करे थे। इसी दरम्यान फैजाबाद की तरफ से आ रही एसयूवी से उन्हें टक्कर मार दी।
सूचना पर पहुंची सत्तीचौरा चौकी पुलिस ने जख्मी सूर्यलाल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।