फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका

Thu, 04 May 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश
विज्ञापन

विज्ञापन
सामाजिक संगठन राष्ट्रीय मानव अधिकार महिला एवं बाल विकास आयोग के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आचार्य देवमुरारी बापू व जिलासचिव धीरज उपाध्याय की अगुवाई में परिक्रमा मार्ग में पाकिस्तान का झंडा व प्रधानमंत्री नवाजशरीफ का पुतला फूं ककर अपना गुस्सा प्रकट किया।

बाबा बलराम दास, महामंडलेश्वर सुरेशानंद, परमानंद महाराज, गोविंदानंद तीर्थ, आचार्य श्याम महाराज, पवन यादव, त्रिवेंद्र उपाध्याय, सुखलाल, अजय ठाकुर, संदीप शुक्ला, भानू हरिओम, शिवराम आदि ने केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


राष्ट्रीय भक्ति नवचेतना मंच की बैठक कैमारवन संत कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि हमारी सेना और सरकार को मुहतोड़ जवाब देना चहिए। डा. मदन मोहन पांडेय ने कहा कि यदि ऐसा ही चलता रहा तो कोई भी अपने बेटों को सेना में नहीं भेजेगा।

स्वामी ज्ञानप्रकाश, रवि यादव,  स्वामी रामानंद, स्वामी चेतनानंद, विवेक गौतम, रविशास्त्री, महेश शर्मा, दुर्गेश शर्मा, शिवा पांडेय, सुभम दीक्षित उपस्थित रहे। वहीं धर्मरक्षा संघ ने अठखंभा क्षेत्र में केंडल मार्च निकालकर पाक हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। ओम प्रकाश मुखिया, देवकीनंदन, आशीष गोस्वामी, राकेश शर्मा, आदित्य गौतम, मनीष पंडित, ब्रजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी ने जिलाधिकारी के माध्यम से देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। इसमें भारत के दो जवानों के शव क्षत विक्षत करने की घटना को दुखद बताते हुए पाकिस्तानी सेना के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। भुवनेश शर्मा, रवि बढ़ौतिया, गोविंद सैनी, राधारमण गौतम, ऋषि माहौर, नारायण दास, राजवीर आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें