फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौताना के पूर्व प्रधान पर दुराचार का आरोप

Tue, 18 Apr 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विज्ञापन
दौताना के पूर्व प्रधान के खिलाफ दुराचार और उनके बेटों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली छाता में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि छह अप्रैल को अकेले पाकर पूर्व प्रधान लालाराम ने महिला के साथ दुराचार किया।

विरोध करने पर उनके पुत्रों लक्ष्मीनारायण और हरीनारायण ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामला सोमवार को कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद तिवारी ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला अपने पति के साथ पूर्व प्रधान के घर में घरेलू कार्य के लिए जाती थी। पूरे मामले की जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें