फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात राकेश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भ्ाेजा

Thu, 29 Jan 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजेश मावी हत्याकांड के मास्टर माइंड राजेश टोंटा की पुलिस अभिरक्षा में हत्या करने के मुख्य आरोपी राकेश चौधरी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में मथुरा जेल भेज दिया। अब पुलिस उसके कस्टडी रिमांड की डिमांड करेगी। चौधरी ने एक साल पुराने मामले में भरतपुर में सरेंडर किया था।
विज्ञापन


जिला कारागार में 17 जनवरी की शाम गैंगवार में घायल राजेश शर्मा टोंटा को उपचार के लिए जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया था। आगरा ले जाते समय थाना फरह क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा के बाद भी ब्रजेश मावी गैंग के सदस्यों ने राजेश टोंटा का मर्डर कर दिया और फरार हो गए थे।

हालांकि तीन दिन बाद पुलिस ने जेल में हथियार पहुंचाने वाले बंदीरक्षक कैलाश गुप्ता और मर्डर में साथ देने वाले गोपाल यादव को गिरफ्तार करते हुए प्रकरण का खुलासा कर दिया। मामले में मुख्य आरोपी बताए गए राकेश चौधरी ने बाद में भरतपुर में सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन


मंगलवार को राकेश चौधरी को भरतपुर में बी वारंट तामील किया गया था। बुधवार को उसे भरतपुर की सेवर जेल से मथुरा लाया गया। यहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृप्ता चौधरी ने राकेश चौधरी को दस फरवरी तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में मथुरा जेल भेज दिया।

असलहा लिए युवकों ने पार कराई सीमा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी राकेश चौधरी को भरतपुर से मथुरा लाते समय पुलिस के वाहन के आगे और पीछे लक्जरी गाड़ियों में युवक चल रहे थे। बताया जाता है कि इन गाड़ियों में असलहे भी थे। यह गाड़ियां राकेश चौधरी की सुरक्षा के लिए थीं। जिले की सीमा में घुसने के बाद गाड़ियां अलग हो गईं।

कोर्ट के आसपास कारों को तलाशती रही पुलिस
आरोपी राकेश चौधरी की सुरक्षा में लगी गाड़ियों के कलेक्ट्रेट तक आने की सूचना पर पुलिस और एसओजी सतर्क हो गईं। वह कारों की तलाश में लगी रही। बताया जाता है कि एक मुजफ्फरनगर नंबर की नई फार्च्यूनर कार भी उन गाड़ियों में शामिल थी। पुलिस को उसकी भी तलाश रही।

पुलिस-पीएसी की मौजूदगी में हुई पेशी
पुलिस हिरासत में राजेश शर्मा की हत्या में शामिल राकेश चौधरी का भी मर्डर होने की आशंका के चलते कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। राजस्थान पुलिस, यूपी पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में राकेश चौधरी की पेशी हुई। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उसे मथुरा जिला कारागार भेज दिया गया।

राकेश चौधरी ने किसी अन्य मामले मेें भरतपुर में आत्मसमर्पण किया था। न्यायालय द्वारा उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला जेल मथुरा भेज दिया गया है। पुलिस उसकी कस्टडी रिमांड के लिए डिमांड करेगी।
विज्ञापन

-मंजिल सैनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें