फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को ले जा रही बस गड्ढे में गिरी, 11 घायल

Sat, 13 Aug 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
थाना महावन क्षेत्र में शनिवार तड़के राया-बलदेव मार्ग पर श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया, 10 मामूली रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित हो गई थी।
विज्ञापन


मेरठ के 57 श्रद्धालु एक निजी बस से ब्रज दर्शन के लिए मथुरा आए थे। श्रद्धालु तड़के चार बजे यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते राया से बलदेव में दाऊजी महाराज और रेवती मैया के दर्शन के लिए जा रहे थे। 4:30 बजे जब वे राया-बलदेव मार्ग पर गांव कारब और बंदी के बीच खानपुर मोड़ के निकट से गुजर रहे थे तभी अचानक चालक को झपकी आ गई।

वह बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी। गड्ढे में पांच फुट तक पानी भरा था। हादसे में घटना में बस की खिड़की टूट गई और खिड़की के किनारे बैठे छोटू (21) पुत्र बंटी निवासी मेरठ के पैर में फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण आ गए और शीशे तोड़कर श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। गांववासियों ने 108 एंबुलेंस और महावन पुलिस को सूचना दी। आधे घंटे में एंबुलेंस तो पहुंच गई लेकिन पुलिस करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची।

इस पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से बस को बाहर निकाला। छोटू को उपचार के लिए वृंदावन के सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें