फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी पढ़ाओ...के नाम पर ठगे जा चुके हैं 1200 परिवार

Sat, 08 Apr 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ नाम से फर्जी योजना का झांसा देकर वृंदावन में 1200 से अधिक परिवार ठगे जा चुके हैं। केंद्र सरकार की ओर से ऐसी कोई योजना तैयार नहीं की गई है, इस बारे में प्रचार के बाद भी लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। शनिवार को भी बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्य डाकघर पहुंची और स्पीड पोस्ट किए। 
विज्ञापन


शनिवार की सुबह डाक घर के खुलने के साथ ही महिलाएं और पुरुष फर्जी योजना से संबंधित फार्म लेकर मुख्य डाकघर पहुंचे और भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय शांति भवन, नई दिल्ली के पते पर पोस्ट करने की मांग की। पोस्ट आफिस के कर्मचारियों ने योजना को फर्जी बताया लेकिन लोग नहीं माने और जबरन स्पीड पोस्ट करने की गुहार करते रहे। 
कांशीराम आवासीय कालोनी निवासी स्मृति अपनी दोनों बेटियों तुलसी और दुर्गा के नाम से फार्म भरकर डाकघर पहुंचीं। गौरा प्रिया बनर्जी, राखी विश्वास, खुशी विश्वास, निरुपमा, मधु स्मिता, असगरी और रूपाली देवी आदि भी आईं। 
विज्ञापन


पोस्ट आफिसर त्रिलोकी ने बताया कि लोगों को समझाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वो समझने की कोशिश नहीं कर रहे है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिन में लगभग 1200 से अधिक लोग अपनी डाक भिजवा चुके हैं। वृंदावन कोतवाली प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि अगर शिकायती पत्र मिलता है तो रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।

समझाने पर लौट गईं कुछ महिलाएं
स्वयंसेवी संस्था तलवार की अध्यक्षा साबित्री शर्मा भी डाकघर पहुंची और महिलाओं को जागरूक करने की कोशिश की। उन्होंने भी बताया कि केंद्र की कोई योजना नहीं है। कई महिलाएं लौट भी गईं। सावित्री ने डीएम से मामले की जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

ये दिया जा रहा है झांसा
ठगी करने वालों ने अफवाह फैलाई है कि बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ के नाम से केंद्र सरकार ने एक योजना शुरू की है। इसमें 8 से 32 वर्ष की उम्र की बेटी को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। लोगों को विश्वास में लेकर उनको इस फर्जी योजना के फार्म बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें