फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं ने घर मेें पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गोविंद नगर थाने के महाविद्या चौराहा निवासी सौरभ सोलंकी की पत्नी शक्ति सोलंकी ने बृहस्पतिवार रात को फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर मिले सुसाइड नोट में कहा कि इसके लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं, किसी को परेशान न किया जाए। पुलिस ने बताया कि शक्ति और सौरभ की शादी ग्यारह वर्ष पूर्व हुई थी। इनके दो बेटे भी हैं। इस संबंध में सहारनपुर निवासी मृतका के पिता डालचंद्र ने दामाद सौरभ सोलंकी और बेटी के ससुर गोपाल सोलंकी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
उधर, थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव सियारा में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता आगरा के अच्छनेरा निवासी राजेंद्र सिंह ने अपनी दोनों बेटियों की शादी शेरगढ़ के गांव सियारा में की थी। शादी के कुछ समय बाद से पूजा (23) का पति राधारमन उसे परेशान करने लगा और दहेज की मांग करते हुए उसे पीटता था। तंग आकर परिजन कुछ समय पहले दोनों बेटियों को घर ले आए थे। लेकिन सुलहनामे के बाद दोनों बेटियों को ससुरालीजन वापस ले आए। शुक्रवार को पूजा का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें