फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सीरियल किलर गैंग का फरार सरगना गिरफ्तार

Tue, 24 Nov 2020 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मथुरा पुलिस ने पकड़ा सीरियल किलर गैंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में गांव रामताल रोड पर मंगलवार की रात मुठभेड़ में पुलिस ने सीरियल किलर गैंग का फरार सरगना को गिरफ्तार किया। इस दौरान बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और बाइक बरामद की है। पकड़े गए बदमाश पर तीन हत्याओं और पुलिस मुठभेड़ का आरोप है। छह दिन पहले बदमाश के तीन साथी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए थे।
विज्ञापन

एसपी क्राइम राधेश्याम राय ने बताया कि सूचना मिली थी कि दीपावली की रात राया के व्यापारी से लूट और हत्या का आरोपी राहुल निवासी भीमनगर सदर बाजार वृंदावन के गांव रामताल रोड पर बाइक से छाता जा रहा है। मंगलवार की रात करीब नौ बजे बदमाश की घेराबंदी की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश के बाएं पैर में लगने से वह गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तमंचा और बाइक बरामद की है। एसपी क्राइम ने बताया कि छह दिन पहले ही राहुल के तीन साथी सचिन, धर्मेंद्र और शिवम थाना जमुनापार क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पकड़े गए थे। जबकि राहुल भाग निकला था। यह गैंग टेंपो में यात्रियों को लेकर आता था और लूट के बाद हत्या करके शव यमुना में फेंक देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें