फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता में तैनात बीएसएफ के जवान की मौत

Fri, 13 Nov 2015 07:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कोसीकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
नवीपुर निवासी बीएसएफ के जवान की कोलकाता में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। शुक्रवार को जवान का शव गांव पहुंचने पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


नवीपुर निवासी सुखराम पुत्र लीली 1 जून 1988 को बीएसएफ में भर्ती हुए थे। वे इन दिनों पश्चिम बंगाल के मालदा में 138वीं बटालियन में तैनात थे। सुखराम नक्सलियों के खिलाफ आपरेशन में भी शामिल रहे। एक वर्ष से लिवर की बीमारी से पीड़ित थे। बीते माह उपचार के लिए गांव आए लेकिन हालत में सुधार न होने पर 2 नवंबर को ड्यूटी पर चले गए। वहां तबियत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता के शंभूनाथ पांडेय हास्पिटल में भर्ती कराया गया।

दीपावली की रात में सुखराम ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को शव गांव में पहुंचने के बाद यहां बीएसएफ बटालियन 125 के एसआई तारा सिंह के नेतृत्व में जवानों ने सलामी दी और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


सुखराम अपने पीछे परिवार में पत्नी, दो पुत्री और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। बेटा पंकज (22) बीटेक का छात्र है। जवान के अंतिम संस्कार में एमएलसी लेखराज चौधरी, एसडीएम रामअरज यादव, सीओ पीयूष कुमार, एसओ सुरेंद्र कुमार यादव, गुरुदेव सिंह, वासुदेव भैया, सुमेर सिंह, सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें