फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकोष से पाली जा रही हैं गाय: लक्ष्मीनारायण

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह। कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण ने गोपाष्टमी के अवसर पर दीनदयाल धाम में आयोजित समारोह में कहा कि पूरे देश में ऐसा कोई उदाहरण नहीं है कि कभी राजकोष से गायों को पाला गया हो। यह उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि पहली बार गोरक्षा पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने। इसी के चलते सात लाख गायों का भरण-पोषण राजकोष से कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में गायों के लिए 520 एंबुलेंस प्रदेश में शीघ्र कार्यान्वित होने वाली हैं। यह योजना जनवरी तक विशेष रूप से लागू हो जाएगी। इससे पूर्व गोपाष्टमी पर पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर में अतिथियों द्वारा सामूहिक सिद्धि पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
समारोह में महेंद्र शर्मा, विधायक पूरन प्रकाश, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, खैरागढ़ विधायक महेश गोयल, पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह, दीनदयाल धाम निदेशक सोनपाल, राजवीर दीक्षित, रमाकांत उपाध्याय, डॉ. रोशन लाल, डॉ. रामबाबू हरित, नवीन जैन महापौर आगरा, जनार्दन शर्मा सांसद प्रतिनिधि, महामंडलेश्वर स्वामी रूपेश महाराज, केईएन राघवन, मुकुल उपाध्याय हाथरस, नरेंद्र पाठक, प्रचार मंत्री मुकेश शर्मा, चेतन स्वरूप पाराशर आदि उपस्थित थे। संचालन हरेंद्र सारास्वत एवं प्रमिला राजपूत ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शिवशंकर शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें