फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार कर भेजा जेल

विज्ञापन
मथुरा। पकड़ा गया 15 हजार का इनामी। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन। चार साल से फरार चल रहा 15 हजार रुपये का इनामी गोतस्कर वृंदावन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया इनामी पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने इनामी को जेल भेजा है।
विज्ञापन

वृंदावन कोतवाली से 2016 में पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में हरियाणा का शातिर गोतस्कर फरार हो गया था। मथुरा पुलिस ने गोतस्कर पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। बृहस्पतिवार को वृंदावन पुलिस ने नगर से ही इनामी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर रमेश तिवारी ने बताया कि पकड़ा गया गोतस्कर सलीम पुत्र शहीद निवासी मोहल्ला इस्लाम, उटावर (थाना वहीन), पलवल हरियाणा है।
यह गोतस्कर 2016 में पुलिस मुठभेड़ में फरार हो गया था। इसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम आदि गंभीर धाराओं में कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। बाद में बदमाश पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पकड़े गए इनामी गोतस्कर को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें