फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से भूख से तड़प रहा वृंदावन में गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। गो संवर्धन और संरक्षण के दावे वृंदावन में भूख से तड़प रहीं गायों की दुर्दशा को देखकर खोखले साबित हो रहे हैं। वृंदावन की चामुंडा कॉलोनी स्थित गोशाला में दो दर्जन से अधिक गाय भूख से तड़प रहीं हैं, लेकिन ना तो किसी जनप्रतिनिधि ने इस ओर ध्यान दिया है और ना सामाजिक संस्थाओं की नजर पड़ी है। भूख से तड़प रहीं गायों की दुर्दशा को देखकर ज्योतिषाचार्य ने मंगलवार को अपने स्तर से भूसे की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चामुंडा कॉलोनी स्थित भजनकुटी में पांच सौ से अधिक गो वंश हैं। इसमें ज्यादातर तस्करों से छुड़ा कर लाए गए हैं। सैंकड़ों गो वंश ऐसे हैं, जिन्हें सड़क पर लावारिस घूमते हुए मथुरा वृंदावन नगर निगम के कर्मचारी छोड़ जाते हैं। इनमें कई गोवंश घायल भी होते हैं, जिनका उपचार भजन कुटी में स्थित अस्पताल के डॉक्टर करते हैं। बीते दो दिन से भूसा व अन्य चारा समाप्त होने के कारण गोवंश भूख से तड़प रहे हैं। इस ओर ना तो किसी जनप्रतिनिधि ने ध्यान दिया और ना ही कोई समाजसेवी ही पहुंचा है। मंगलवार को गोवंश की दयनीय हालत को देखते हुए ज्योतिषाचार्य पंडित बनवारीलाल गौड़ ने भूसे की व्यवस्था कराई है।
--
प्रतिदिन चाहिए 40 मन भूसा
पांच सौ गोवंश के भूख मिटाने के लिए हर रोज 40 मन भूसा, 80 मन हरा चारा और लगभग 5 बोरी चोखर आदि की जरूरत पड़ती है।
-
हमारे यहां लगभग पांच सौ गोवंश हैं, दो दिन से चारा समाप्त होने के कारण गायों को भोजन नहीं मिल पा रहा है। ना सरकारी और ना गैर सरकारी स्तर पर मदद मिल रही है। हम भी गोवंश की सेवा करने में अक्षम हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालकृष्ण देवाचार्य, अध्यक्ष भजन कुटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें