फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 से सतर्कता बरतने की दी जानकारी

विज्ञापन
नौहझील ब्लाक सभागार में निगरानी समिति के सदस्यों को संबोधित करते एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
नौहझील/मांट/बलदेव/गोवर्धन। थाना नौहझील क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में कोविड-19 से बचाव को निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कोविड-19 से बचाव की जानकारी दी गईं।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायतों में दूसरे शहरों से आने वाले प्रवासी लोगों को होम क्वारंटाइन रहना है। इनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचाने के लिए निगरानी समिति को निर्देश दिया गया। प्रधानों की हर तीसरे दिन प्रवासी मजदूरों की जानकारी देने के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी, सीएचसी प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार, बीडीओ अमित कुमार आदि थे। मांट ब्लॉक पर निगरानी समिति की बैठक हुई। नोडल अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह ने प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवकों को कोरोना के बचाव, उपाय के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. विकास जैन, एडीओ पंचायत रामकुमार शर्मा, योगेश शर्मा, भूमित्र शर्मा, यतिन शर्मा, राजू प्रसाद, पुष्पेंद्र सिंह, धीरेंद्र पाल थे। बलदेव ब्लॉक पर समिति की बैठक नोडल अधिकारी बीडीओ श्वेतांक पांडेय, एसडीएम जगप्रवेश, सीएचसी प्रभारी डॉ. विजेंद्र सिसौदिया की मौजूदगी में हुई। एडीओ पंचायत विजयराज सिंह व अन्य लोग थे। गोवर्धन में हुई बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व ब्रजेश कुमार, चिकित्सा प्रभारी डॉ. रूपेंद्र सिंह, एसडीएम राहुल यादव, बीडीओ ब्रजबिहारी त्रिपाठी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें