यहां हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार आगरा के थाना सैया के गांव भोसोन निवासी जसवंत सिंह (22) पुत्र सोमवीर रविवार को अपने चचेरे भाई सचिन (21) पुत्र भोला के साथ थाना मगोर्रा के गांव घड़ी विस्सा में ननिहाल और गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा देने आ रहे थे, तभी रात करीब 9:30 बजे ओल जाजन पट्टी मार्ग स्थित गांव पुरा के समीप आंधी से गिरे पेड़ को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। घटना में दोनों युवकों की मौत हो गई। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए तथा टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें - UP: सपा सांसद रामजीलाल सुमन का गुस्सा देख छूटे पुलिस के पसीने, फाड़ कर फेंक दिया नोटिस, इस बात से थे नाराज