फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से चचेरे भाई-बहन की मौत, नाना को खाना देकर खेत से घर लौट रहे थे

Sun, 04 Jun 2023 10:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा/नौहझील

सार

मथुरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। वह नाना को खाना देकर खेत से घर लौट रहे थे। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार की देर शाम चचेरे भाई-बहन को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

खेत से घर लौट रहे थे

हादसा नौहझील थाना क्षेत्र स्थित भूरगढ़ी में हुआ। यहां सदलपुर गांव निवासी अंशुल (20) अपनी चचेरी बहन दिव्या उर्फ मुस्कान (17) के साथ कुछ दिन पहले भूरगढ़ी स्थित ननिहाल आया था। शनिवार देर शाम वह नाना भूदेव प्रसाद को खेत पर खाना देने गया था। खाना देकर बाइक से दोनों घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: पहले बोले अपने हाथ से खाना खिलाओ...फिर कोठरी में खींचा और लगा ली कुंडी, चचेरे भाई और
विज्ञापन

 

ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में लिया

रास्ते में भूरगढ़ी स्थित लिंक रोड पर लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दोनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दिव्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंशुल ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम दोड़ दिया। अंशुल बीकॉम फाइनल का छात्र था, जबकि दिव्या बीएससी कर रही थी। थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि दुर्घटना के बाद लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें