फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में पकड़ा पीएफआई सदस्यों का साथी, 15 को होगा मथुरा कोर्ट में पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दंगे भड़काने के आरोप मेें जेल मेें बंद अभियुक्तों का केरल की अरनाकुलम जेल में बंद साथी 15 जनवरी को अदालत में पेश होगा। उसे प्रवर्तन निदेशालय ने केरल से पकड़ा था। मथुरा की एडीजे प्रथम की अदालत ने इस संबंध में शुक्रवार को बी वारंट जारी किया है तथा उक्त अभियुक्त को 15 जनवरी को अदालत में हाजिर होने को कहा है।
विज्ञापन

हाथरस दुष्कर्म कांड के दौरान पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) व सीएफआई (कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया) के चार सदस्यों को मथुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन पर देश में दंगे भड़काने के लिए विदेशों से पैसा लेने संबंधी आरोप था। इस संबंध मेें प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने भी मथुरा जेल आकर पूछताछ की थी। इस पूछताछ के बाद टीम ने केरल के ही रहने वाले रब शरीफ को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने 12 दिसंबर को गिरफ्तार किया। उस पर पीएफआई सदस्यों के लिए विदेशों से पैसा लेने का आरोप था।
वह वर्तमान में केरल की अरनाकुलम जेल में बंद है। इस केस की जांच कर रही एसटीएफ के जांच अधिकारी राकेश पालीवाल ने शुक्रवार को एडीजे प्रथम अनिल कुमार पांडे की अदालत में बी वारंट के लिए आवेदन किया। डीजीसी शिवराम तरकर ने बताया किे अदालत ने अभियुक्त को 15 जनवरी को अदालत में तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें