फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: श्री लाडली जी मंदिर रिसीवर प्रकरण, कोर्ट ने गठित की तीन सदस्यीय निगरानी कमेटी

Mon, 18 Sep 2023 10:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के बरसाना स्थित श्री लाडली जी मंदिर रिसीवर प्रकरण में कोर्ट ने तीन सदस्यीय निगरानी कमेटी गठित की है।राधाष्टमी पर दान पत्र सहित अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी यह कमेटी करेगी। 
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के बरसाना स्थित श्री लाडली जी मंदिर रिसीवर प्रकरण में सोमवार को एडीजे-7 संजय चौधरी की कोर्ट से तीन सदस्यीय निगरानी कमेटी गठित की गई है। राधाष्टमी पर दान पत्र सहित अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी यह कमेटी करेगी।

विज्ञापन


ध्रुवेश गोस्वामी बनाम हरिओम गोस्वामी केस सोमवार को एडीजे-7 कोर्ट में पेश किया गया। यहां रास बिहारी पक्ष ने सुनवाई को स्थगित कर अगली तिथि देने की मांग की। अधिवक्ताओं की हड़ताल का हवाला दिया गया। हालांकि कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया। अदालत ने कहा कि श्री लाडली जी मंदिर में राधाष्टमी पर विश्व प्रसिद्ध महोत्सव का आयोजन होना है, जिसमें लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आएंगे। 

यह भी पढ़ेंः- बैग व सुसाइट नोट मिलने का मामला: गुरुग्राम मिल रही युवक की मोबाइल लोकेशन; पहले भी रच चुका है आत्महत्या का नाटक

विज्ञापन

ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए और मंदिर की संपत्ति की सुरक्षा के लिए फैसला लिया गया कि वर्तमान रिसीवर अपने दायित्व को सुनवाई की तिथि तक पूर्व की भांति निर्वहन करते रहेंगे, लेकिन विशेषज्ञों की समिति की निगरानी में यह काम होगा। समिति यह सुनिश्चित करेगी कि महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, दान पात्र/गुल्लक और वर्तमान जमा धनराशि का दुरुपयोग न हो पाए। 

दान दाताओं के लिए ऐसी कोई रसीद न काटी जाए। ताकि मंदिर का कोई अहित हो। निगरानी कमेटी में मथुरा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमाकांत चतुर्वेद को रिसीवर के पूर्व अनुभव की दृष्टि से, प्रबंधन के अनुभव के दृष्टि से चेयरमैन बीएसए उमाशंकर अग्रवाल और वैधानिक सहयोग के लिए सिविल विधि के जानकार एडवोकेट अभिज्ञ सिंह को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ेंः- सुसाइड नोट पर छलका दर्द: 'भाई मेरी जानू को मेरी मौत की खबर जरूर देना', युवक ने लिखीं दिल दहलाने वाली बातें
विज्ञापन

यह है पूरा विवाद

लाडली जी मंदिर में गुल्लक तोड़ने से जुड़ा विवाद है। इसमें सिविल जज जूनियर डिवीजन के आदेश पर कार्यवाहक रिसीवर सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर रखा है। बता दें कि 20 मार्च की रात लाडली जी मंदिर में गुल्लक खोलने को लेकर मंदिर सेवायत भगवान दास गोस्वामी व सह रिसीवर रासबिहारी गोस्वामी के बीच विवाद हो गया था। बरसाना पुलिस भी पहुंच गई थी। 

वहीं रात में मंदिर में हुए बवाल को लेकर कस्बे निवासी रसिक मोहन गोस्वामी ने सिविल जज जूनियर डिवीजन के यहां सह रिसीवर रासबिहारी गोस्वामी, श्रीदामा गोस्वामी, ध्रुवेश गोस्वामी व पवन भट्ट निवासी बरसाना के खिलाफ गुल्लक तोड़ने व रुपये चोरी करने का प्रार्थना पत्र दिया। इस पर कोर्ट ने बरसाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए थे। बरसाना पुलिस ने सह रिसीवर रासबिहारी गोस्वामी, श्रीदामा गोस्वामी, ध्रुवेश गोस्वामी व पवन भट्ट निवासी बरसाना के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें