मथुरा। महौली रोड पर दुकानदारों का सामान उठाकर ले जाते निगमकर्मी।
- फोटो : mathura
मथुरा। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को नए बस स्टैंड व महोली रोड से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान टीम ने फुटपाथों पर रखा सामान जब्त कर लिया। साथ ही फिर से अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी है।
अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया कि रैम्प, चबूतरा, टिन शेड ध्वस्त किए गए। साथ ही दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे रखी गईं कुर्सियां, मेज, भट्टी, बांस, बल्ली समेत अन्य सामान हटवाकर फुटपाथ खाली कराया गया। टीम की कार्रवाई देखकर कुछ व्यापारियों ने खुद ही अपना सामन समेट लिया। इसी तरह वृंदावन में नगर निगम की कब्जाई गई जमीन को कब्जा मुक्त कराया। साथ ही रेतिया बाजार, शाहजी मार्केट, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर समेत कई स्थानों से अतिक्रमण हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने कई दुकानदारों पर तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी समेत प्रवर्तन दल की टीम मौजूद रही।