फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रावण के साथ हुआ अहंकार का दहन

विज्ञापन
हजारीलाल सोमानी इंटर कॉलेज जलाया गया रावण।
विज्ञापन
वृंदावन। वर्षों पुरानी परंपरा फिर से बहाल हुई। श्री पंचायती रामलीला सभा की ओर दशहरा के दिन ही रावण का दहन हुआ। रावण के साथ उसका अहंकार ही जल गया। सत्य की जीत हो गई। मौजूद लोगों ने प्रभु श्रीराम के आदर्शों को मनाने की शपथ भी ली।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वृंदावन के कलाकार रामलीला करने के लिए दूसरे प्रदेशों में जाते थे तो यहां न तो रामलीला दशहरे से पूर्व हो रही थी न ही दशहरा पर रावण का दहन। जब कलाकार लौटकर आते थे तब वृंदावन में रामलीला का आयोजन होता था, लेकिन इस बात श्री पंचायती रामलीला सभा, वृंदावन ने बीड़ा उठाया तो समय पर सारे कार्य हुए।
संरक्षक आशीष गौतम चिंटू भाई ने बताया कि दशहरे पर हजारी सोमानी इंटर कॉलेज के ग्रांउड पर रावण बनाया गया। जहां उसका दहन किया गया। साथ ही प्रभु श्रीराम के जयकारे भी लगाए गए। वहीं शुक्रवार को भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धर्मेंद्र गौतम लीला भैया, पंकज बंसल, मुन्नालाल निषाद, विनीत शर्मा, अमित गौतम, पवन ठाकुर, आशु सरदार, मनमोहन गौतम, पंडित उद्दव शर्मा, राधा मोहन, गौतम छोटे, धर्मेंद्र गुप्ता बॉबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें