फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर के निरीक्षण के बाद हरकत में आया प्रशासन

विज्ञापन
होली वाली गली को सीलिंग करते कर्मचारी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। पिछले एक महीने से ढिलाई बरत रहा जिला प्रशासन कमिश्नर की फटकार के बाद हरकत में आया है। पिछले दो दिन से जिन इलाकों में कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। उन इलाकों को सील करने की कार्रवाई शुरू की गई है। वहीं कई इलाकों में सर्वे कराकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को चौक बाजार की दुर्गाचंद गली, मेघा गली, पदमपुरी, राधिका विहार, होली वाली गली, कृष्णा नगर, कंपूघाट आदि क्षेत्र में कोरोना संक्रमित केस मिले। इन इलाकों में टीन शेड लगाकर सील किया गया है। इधर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेघागली, कृष्णा नगर, चौक बाजार आदि इलाकों में सर्वे कर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 26 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। याद रहे कि कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अधिकारियों की कमियों को लेकर फटकार भी लगाई थी। संक्रमित क्षेत्रों में ढिलाई पर सीडीओ ने कई अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें