फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 12 कोरोना के नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मंगलवार की देर शाम आई रिपोर्ट में जनपद में कोरोना के 12 नए केस मिले हैं। इनमें 11 केस सरकारी लैब के हैं, जबकि एक निजी लैब का है। निजी लैब के संक्रमित तो संक्रमितों की सूची में नहीं जोड़ा गया है। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 354 हो गई है।
विज्ञापन

मथुरा के सरस्वती कुंड निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। वृंदावन के पानीघाट निवासी एक महिला, नंदनी मंदिर के समीप निवासी व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिला है। फरह में स्वास्थ्य कर्मचारी सहित दो की पुष्टि हुई है। हाथरस निवासी एक व्यक्ति की भी मथुरा में कोरोना की रिपोर्ट आई है। लक्ष्मीनगर में आशा कार्यकर्ता कोरोना संक्रमित मिली है।
गढ़ी नागर में भी दो लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इसके साथ धौली प्याऊ निवासी एक युवक और आगरा निवासी एक व्यक्ति की भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि शाम आई रिपोर्ट में हुई है। इसके साथ एक व्यक्ति की निजी लैब से भी कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई है। इसे संक्रमितों की सूची में शामिल नहीं किया है। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 354 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें