फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों की खोज में घर घर सर्वे

विज्ञापन
स्वास्थ विभाग द्वारा किए जा रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण करते डीएम सर्वज्ञ राम मिश्रा साथ हैं सीए - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। जनपद में कोरोना संक्रमण के दिनों-दिनों बढ़ते दायरे को थामने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे और सैंपलिंग का कार्य कराया जा रहा है। सीलिंग जोन, शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से कोरोना संक्रमित मरीजों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इस स्वास्थ्य सर्वे के तहत 60 वर्ष से ऊपर के वृद्धों के अलावा बुखार, खांसी-जुकाम और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण वाले मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। पिछले चार दिन में 832 टीमों ने जनपद के दो लाख घरों के करीब 12 लाख लोगों का सर्वे कर लिया है।
इस स्वास्थ्य सर्वे के कार्य में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा एएनएम की भी मदद ली जा रही है। सभी टीमें शहर से लेकर देहात में घर-घर जाकर लोगों से उनकी बीमारी की जानकारी ले रही हैं और इस जानकारी को रजिस्टर में दर्ज कर रही हैं। जिन लोगों को खांसी, बुखार, सर्दी-जुकाम और सांस लेने में दिक्कत है, उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। जिन घरों में सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है, उन घरों के बाहर स्टीकर लगाए जा रहे हैं, ताकि दूसरी वहां पहुंचे तो उसे पता चल जाए कि इस घर का सर्वे हो चुका है।
विज्ञापन

डीएम ने किया निरीक्षण
शहर में चल रहे डोर-डोर सर्वे का जिलाधिकारी सवर्ज्ञराम मिश्र और सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्वे कार्य में लगी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने और मास्क लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कहा।
थर्मामीटर और पल्स ऑक्सीमीटर से की जा रही जांच
टीमों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से थर्मामीटर और पल्स ऑक्सीमीटर भी उपलब्ध कराए गए हैं। टीम जिस घर में सर्वे कर रही हैं, वहां लोगों के शरीर का तापमान और पल्स की जानकारी अंकित की जा रही है।
जनपद में लगभग दो लाख घरों के 12 लाख लोगों का सर्वें किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने ऐसे लोगों को चिह्नित किया है, जिन्हें सांस लेने, बुखार, सर्दी-जुकाम और गले में परेशानी हो रही थी। उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। घर-घर सर्वे का कार्य 15 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन

डॉ. राजीव गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें