फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में कोरोना से वृद्धा की मौत, 24 नए पॉजिटिव केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शुक्रवार को जनपद में कोरोना से एक वृद्धा की मौत हो गई। जबकि 24 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। संक्रमण से मरने वालों की संख्या जहां 106 हो गई है, वहीं कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6380 हो गई है।
विज्ञापन

महोली रोड निवासी 70 वर्षीय वृद्धा की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां शुक्रवार शाम उसकी मौत हो गई। वहीं नए केसों में बांके बिहारी कॉलोनी वृंदावन, छाता, राधापुरम मथुरा, हनुमान नगर, कृष्णा गार्डन वृंदावन, बलदेव, रमन रेती वृंदावन, वेस्ट प्रताप नगर, मथुरा, शारदा अपार्टमेंट, चौकी बाग बहादुर, फरह, नंदगांव, गोवर्धन, सोनई राया में 32 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें