फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस करेगी प्रत्येक विधानसभा में १० महिलाओं को सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। प्रियंका गांधी की लड़की हूं लड़ सकती हूं, के नारे को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से कांग्रेस प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दस-दस महिलाओं को सम्मानित करेगी। इसके लिए शक्ति यात्रा भी निकाली जाएगी। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर जिलाध्यक्ष ने प्रत्येक विधानसभा में शक्ति यात्रा निकालकर २१ फरवरी को महिलाओं को सम्मानित करने वालों की टीम की घोषणा की है।
विज्ञापन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी विधानसभा चुनावों मेें महिलाओं के लिए ४० प्रतिशत आरक्षण का वादा किया था। उन्होंने इसका अनुसरण करते हुए प्रत्येक जनपद में महिलाओं को विधानसभावार टिकट भी दीं हैं। संगठन के माध्यम से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र मेें दो किलोमीटर तक शक्ति यात्रा निकालने के निर्देश दिए हैं।
मथुरा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी जिला महामंत्री बंशी शर्मा, राजू अब्बासी, आदर्श शर्मा, मुकेश गोयल, राम भरोसी तथा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप माथुर, बल्देव में विधानसभा प्रभारी मुकीम कुरैशी, छाता विधानसभा प्रभारी राहुल अरोड़ा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पूनमदेवी, गोवर्धन विधानसभा प्रभारी भोला यादव, विधानसभा प्रत्याशी दीपक चौधरी, मांट विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी अभिलाष सक्सेना, विधानसभा प्रत्याशी सुमन चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि किन-किन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, यह टीम तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें