फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महापौर के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
होली गेट चौराहे पर पुलिस से नोकझोंक करते कांग्रेस कार्यकर्ता
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम की बोर्ड बैठक में कांग्रेसी पार्षदों के साथ हुई अभद्रता के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को होलीगेट पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और महापौर के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हो गई।
विज्ञापन

सेवादल अध्यक्ष दीपक पाठक ने कहा कि महापौर के संरक्षण में नगर निगम में विपक्ष की आवाज को लगातार दबाया जा रहा है। यह लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ है। कांग्रेसी इस तानाशाही रवैये को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। महानगर उपाध्यक्ष राहुल अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेसियों की आवाज दबाने पर सड़कों से लेकर सदन तक आवाज को बुलंद किया जाएगा। इस दौरान राजू फारुखी, चांद पहलवान, इमरान, लाखन सिंह, वरुण अरोड़ा, कुरैशी, मोहम्मद सलमान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें