फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामोदरपुरा से गोकुल बैराज तक कांग्रेस ने किया पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च की श्रृंखला में कांग्रेस ने दामोदरपुरा से गोकुल बैराज मोड़ तक पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां व झंडे लेकर लोगों से दलित, मजदूर, किसान और व्यापारी विरोधी सरकार को आगामी 2022 के चुनाव में उखाड़ फेंकने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के कुशासन के कारण लूट, हत्या और डकैती की घटनाओं में इजाफा हुआ है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि ने लोगों की कमर तोड़ दी है। सभी मोर्चों पर विफल सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
पूर्व शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन और भोला यादव ने कहा कि देश की जनता भाजपा का असली चेहरा पहचान चुकी है। आने वाले 2022 के चुनाव में जनता अपने वोट का एहसास कराकर भाजपा को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष एमएम शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष नीलम कुलश्रेष्ठ, पूर्व मेयर प्रत्याशी मोहन सिंह, रमेश पंडित, कमल सागर, राहुल अरोड़ा, आदर्श शर्मा, पीपी सिंह, दिनेश शर्मा एडवोकेट, चौधरी मोहन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें