फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में भिड़े विधायक और चेयरमैन

Sat, 25 Jul 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद मथुरा की बोर्ड बैठक एक बार फिर हंगामापूर्ण रही। शनिवार की बैठक में विधायक और चेयरमैन आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच तीखी तड़का-भड़की हुई।
विज्ञापन


कृष्णा नगर स्थित जलकल परिसर में शनिवार को पालिका की बोर्ड बैठक आयोजित की गई थी। सदन के समक्ष प्रस्तावों को पढ़कर सुनाने का काम लेखाधिकारी कर रहे थे। इस पर विधायक पूरन प्रकाश ने आपत्ति जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह काम ईओ और चेयरमैन का है।

इस पर चेयरमैन से विवाद हो गया। उन्होंने यह भी आपत्ति जाहिर जताई कि प्रस्तावों में संबंधित कार्य का पूर्ण विवरण नहीं है। इस पर चेयरमैन मनीषा गुप्ता और विधायक पूरन प्रकाश के बीच झड़प हो गई। इस पर बैठक के दौरान मौजूद सदस्य भी गुटों में बंट गए। किसी तरह मामला शांत हुआ। इसके अलावा सदस्यों के विरोध का कारण 13वें वित्त आयोग के कार्यों के लिए गठित समिति और ईओ और लेखाधिकारी कार्यालय में अनाधिकृत रूप से एससी का लगना भी रहा।
विज्ञापन


हालांकि बैठक के दौरान कई अहम फैसले किए गए हैं। इसमें विकास से जुड़े अनेक प्रस्ताव शामिल हैं। इसमें सबसे ज्यादा प्रस्ताव निर्माण कार्यों से जुड़े हुए हैं। प्रस्ताव 21 में ही 20 करोड़ के 199 कार्य शामिल थे। इसके अलावा यादव समाज के प्रस्ताव पर भी बोर्ड ने मुहर लगाई। इसमें सदर तिराहा पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन मनीषा गुप्ता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें