फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘घपले’ की रिपोर्ट में पुलिस का घपला

Fri, 24 Jul 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जेनर्र्म की 400 करोड़ वाली बीएसयूपी योजना में घपले के बाद अब कार्रवाई के नाम पर जिला प्रशासन घपला करने में जुट गया है। पहले तो प्रशासन ने पांच माह तक शासन का आदेश दबाए रखा, अब दोषियों के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट में रातों-रात वादी का नाम ही बदल दिया। पुलिस की यह कार्रवाई प्रशासन के साथ घपले में दोषियों को बचाने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। बताया गया है कि पहले जिसे वादी बनाया था वह व्यक्ति खुद एक मामले में नामजद था। अब पदनाम को वादी बनाया है।
विज्ञापन


जेनर्म की बीएसयूपी योजना के अंतर्गत शहर में गरीबों के आवास निर्माण में हुए करोड़ों के घपले के बाद अब कार्रवाई के नाम पर लीपापोती की तैयारी है। हैरानी है कि  शासन स्तर से आए कार्रवाई संबंधी आदेश को यहां पांच माह तक दबाए रखा गया। अब कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करने की प्लानिंग के तहत दर्ज कराई रिपोर्ट के वादी को ही बदल दिया है।

मामले की रिपोर्ट गोविंद नगर थाने में डूडा के संविदाकर्मी से कराई गई थी। पुलिस की ऑनलाइन प्रक्रिया में रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई। बाद में प्रशासनिक अफसरों को पता चला कि करोड़ों के सरकारी गबन की रिपोर्ट दर्ज कराने वाला खुद सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोपी है। उसके नाम वर्तमान में भी थाना यमुनापार में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन


ऐसे में बीएसयूपी योजना के घपले की रिपोर्ट में पुलिस ने रिपोर्टकर्ता बदल दिया है। पुलिस प्रशासन ने जहां पूर्व में उक्त प्रकरण की रिपोर्ट में वादी ओमप्रकाश को दर्शाया था। यही नाम मीडिया में पुलिस की ओर से प्रेषित किया गया था। बाद में यह परियोजना अधिकारी दर्ज कर दिया है। यह परियोजना अधिकारी कौन है, इसका भी उल्लेख नहीं है। डीएम के आदेश का हवाला देते हुए इस रिपोर्ट में वादी के रूप में नाम परियोजना अधिकारी और पता डूडा मथुरा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



मेरे संज्ञान में मामला नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो संबंधित केस के कागजात मंगाकर देखे जाएंगे। इसके बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।
डा. राकेश कुमार सिंह
एसएसपी, मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें