फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बिजली घर में तोड़फोड़ के मामले में 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां बिजलीघर में मंगलवार की रात्रि में पहुंचे ग्रामीण।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। विद्युत अव्यवस्था से परेशान उपभोक्ताओं ने मंगलवार की रात में नंदगांव रोड स्थित बिजली घर में तोड़फोड़ कर कब्जा करने के प्रयास के मामले में जेई ने गांव खरौट निवासी छह अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

अवर अभियंता अनूप गौड़ ने तहरीर में कहा कि नंदगांव रोड स्थित उपकेंद्र से पोषित होने वाले एसटीडब्ल्यू फीडर के उपभोक्ता परेशान होकर रात में करीब 10 बजे बिजली घर पहुंच गए, जहां उन्होंने बिजली घर पर कब्जा कर शहरी क्षेत्र के सभी फीडरों को बंद कर दिया और मशीनों में तोड़फोड़ करने लग गए। इससे वहां मौजूद एसएसओ बाबूखान, सलीम से फीडर को चलाने के लिए दबाव बनाने लगे।
एसएसओ ने एक घंटे बाद फीडर को लगाने के लिए कहा तो अभद्रता पर उतर आए। ग्रामीणों ने मशीनों से छेड़छाड़ की तो इनकमिंग और टाउन फीडर की वीसीबी में खराबी आ गई। इससे पूरी कोसी की एक घंटे तक आपूर्ति बंद रही। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली अगर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
इनकमिंग में खराबी से 4 घंटे बंद रही आपूर्ति
कोसीकलां। नंदगांव रोड स्थित बिजलीघर में बुधवार की दोपहर में ओसीबी में फ्लैशिंग होने से पूरे नगर की आपूर्ति चार घंटे तक बंद रही। इसके बाद बिजली की लुकाछिपी चलती रही। साढ़े तीन बजे आपूर्ति चालू हुई तो फिर टाउन फीडर में फ्लैशिंग हो गई जो कि शाम को करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई। वहीं एसटीडब्ल्यू फीडर भी आपूर्ति रात्रि में भंग रहने से ग्रामीण परेशान हो गए। इधर, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, जिला महामंत्री ललित कुमार अग्रवाल, राहुल शर्मा, संजय बठैनियां, शिवकांत चौधरी, सुरजीत चौधरी आदि ने एक्सईएन दिनेश यादुवेंद्र से मुलाकात कर बिगड़ती आपूर्ति को सुचारू कराने की मांग की।


बिजली संयोजन को चेक करने गई टीम को देख हुआ हंगामा
कोसीकलां। बिजली संयोजन को चेक करने गई टीम को देख कांशीराम कॉलोनी में हंगामा हुआ। बुधवार की दोपहर में विद्युत विभाग की डिस्कनेक्शन टीम राठौर नगर स्थित कांशीराम कॉलोनी में पहुंची। जहां लोगों के संयोजनों को चेक करने शुरू कर दिया। चेकिंग को होता देख वहां पर काफी संख्या में महिलाएं आ गई और वह शोर गुल मचाने लग। शोरगुल को देख टीम लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें