फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विद्युत खंभे से गिरा संविदाकर्मी, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। विद्युत तारों में आई खराबी को ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा संविदा कर्मी पैर फिसलने से नीचे गिर गया। उसके दोनों पैरों में फ्रेक्चर आया है। घायल को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मगोर्रा के गांव आजल में विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। संविदा कर्मचारी अमित उर्फ छोटू बुधवार सुबह करीब 9 बजे गांव पहुंचा। वह तारों में आयी खराबी को दूर करने के लिए विद्युत खंभे पर चढ़ गया। तारों को जोड़ने के दौरान अमित का पैर फिसला और वह नीचे गिर गया। संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामकुमार अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। चिकित्सक के मुताबिक अमित के दोनों पैरों में फैक्चर है। जेई सतीश चंद का कहना है कि पैर फिसल से गिरे कर्मचारी के पैर में चोट लगी है। उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें