फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ब्रज के इतिहास और पुरातत्व पर महाविद्यालय एवं संस्थान मिलकर करेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। गोदा विहार स्थित ब्रज संस्कृति शोध संस्थान एवं मांट के राजकीय महाविद्यालय के इतिहास विभाग के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जो ब्रज क्षेत्र में इतिहास, पुरातत्व, कला एवं लोक-संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं शोध को नई दिशा प्रदान करेगा। एमओयू से शैक्षणिक सहयोग के साथ ही क्षेत्रीय इतिहास के पुनर्लेखन और संरक्षण की दिशा में कार्य होगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह के निर्देशन में इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के गौरव सिंह इस एमओयू के नोडल अधिकारी नामित किए गए। उन्होंने कहा कि यह समझौता भविष्य की दीर्घकालिक अकादमिक साझेदारी का आधार बनेगा। इस समझौते से संयुक्त शोध परियोजनाएं, शैक्षिक भ्रमण एवं फील्ड सर्वे, सेमिनार, कार्यशालाएं एवं संगोष्ठी, अतिथि व्याख्यान, अभिलेखागार, पाण्डुलिपियों एवं शोध सामग्री तक पहुंच, स्रोतों का संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण, संयुक्त शोध पत्र, पुस्तकें एवं रिपोर्ट का प्रकाशन, इंटर्नशिप एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनी एवं विरासत संरक्षण गतिविधियों के आयोजन पर सहमती बनी है।
संस्थान के सचिव लक्ष्मीनारायण तिवारी ने कहा कि यह पहल आने वाले समय में शोध और अकादमिक उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करेगी। इस अवसर गोपाल शरण, शुभम सिकरवार ,ब्रजगोपाल गुप्ता ,विश्वजीतदास एवं यश सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें