फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दिनभर छाए रहे बादल, आज भी बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मानसून की दस्तक के बाद लगातार मौसम बदल रहा है। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे और दोपहर में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को भी बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

मौसम की वेबसाइट के अनुसार, लगातार हो रही बारिश से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते दिनों से मौसम ने करवट बदल दी है। एक सप्ताह से रात में ही बारिश हो रही है। कभी तेज तो कभी मध्यम स्तर बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी जोरदार बारिश के आसार जताए हैं। तेज हवाओं के साथ गर्जन वाले बादल बनने एवं बिजली चमकने के भी आसार हैं। जिले के अधिकतर क्षेत्रों का यही हाल रहेगा। इससे तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
इधर, लगातार हो रही बारिश से जिले के कुछ क्षेत्रों में सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न होने से नष्ट हो गई हैं। जनप्रतिनिधि गांव-गांव जाकर किसानों और फसलों का हाल जान रहे हैं। साथ ही किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें