फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जंक्शन पर महाप्रबंधक के निरीक्षण के बाद सुधरी सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
मथुरा। जंक्शन के मुख्यद्वार पर लगा कूड़े का ढ़ेर हुआ साफ। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। महाप्रबंधक के निर्देश के बाद अब जंक्शन पर सफाई व्यवस्था में सुधार होने लगा है। 9 अप्रैल के अंक में जंक्शन की सफाई पर हर रोज 73 हजार खर्च, फिर भी कूड़े का ढेर शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद रेलवे महाप्रबंधक उपेंद्र चंद जोशी ने यहां निरीक्षण कर अधिकारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

विगत दिनों उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबंधक ने जंक्शन का निरीक्षण किया था। इस दौरान जंक्शन की साफ-सफाई को लेकर महाप्रबंधक ने खासी नाराजगी जाहिर की थी। साथ ही जंक्शन के सफाई ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। महाप्रबंधक की नाराजगी के बाद जंक्शन रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था को बेहतर किए जाने के प्रयास स्थानीय अधिकारियों ने शुरू कर दिए हैं।
जंक्शन की मुख्य एंट्री पर फुट ओवरब्रिज के नीचे बने डलावघर को हटा दिया है। वहीं अन्य प्लेटफार्मों पर भी सफाई दुरुस्त होने लगी है। उधर, सर्कुलेटिंग एरिया की गंदगी को भी साफ किया जा रहा है। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि बेहतर साफ-सफाई रखने के संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें