फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलो मन गंगा, यमुना तीर...

Fri, 19 Dec 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुर राधारमण मंदिर में चल रहे शीतकालीन निकुंज महोत्सव में अलौकिक छटा देखने को मिल रही है। परंपरागत आयोजनों के मध्य ठाकुरजी की राग सेवा श्रद्धालुओं का मन मोह रही है।
विज्ञापन


महोत्सव के अंतर्गत बुधवार रात विख्यात गायक संदीप भट्टाचार्य ठाकुरजी के समक्ष राग सेवा करने पहुंचे। उन्होंने अधर धरै मोहन मुरली पे, होठ पै माया विराजै रे..., चलो मन गंगा यमुना तीर..., वंशी बजावत गावत कान्हा, संग लिए बलवीर..., मोर मुकुट पीतांबर सोहे..., गोविंद हरे गोपाल हरे, भज मन दीनदयाल हरे.. आदि भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


दूसरी ओर श्याम वर्ण की पोशाक में ठाकुर राधारमण लाल के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

भक्तिमय वातावरण के बीच आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी ने ठाकुर राधारमण लाल के औलाई शृंगार की विशेषता पर प्रकाश डाला।

शयन आरती सुवर्ण गोस्वामी ने की। आचार्य वेणुगोपाल गोस्वामी और अभिनव गोस्वामी ने आगंतुकों का स्वागत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें