फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: साबरमती एक्सप्रेस में खाना वितरण को लेकर भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। साबरमती एक्सप्रेस के एसी कोच में सोमवार रात को कोच अटेंडेंट और पेंट्रीकार मैनेजर के बीच कोच में जमकर लात-धूंसे चल गए। ट्रेन में मारपीट होने की शिकायत यात्रियों ने रेलवे के नंबर पर दी। ट्रेन जैसे ही जंक्शन पर पहुंची, जीआरपी ने झगड़ा करने वाले दोनों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की।
विज्ञापन


आगरा से चलकर अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस के एसी कोच में खाने की बिक्री करने को लेकर कोच अटेंडेंट और पेंट्रीकार मैनेजर के बीच विवाद हो गया। कोच में हो रहे झगड़े की सूचना पर ट्रेन की सुरक्षा में तैनात जीआरपी के सिपाही तत्काल मौके पर पहुंचे।

सिपाहियों ने झगड़ा करने वाले कोच अटेंडेंट हाथरस के थाना चौक पीपल श्रीनगर निवासी नीरज कुमार व मध्य प्रदेश के जिला भिंड निवासी पैंट्रीकार मैनेजर हरिओम शर्मा को पकड़ लिया। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि साबरमती एक्सप्रेस के एसी कोच में खाने को लेकर कोच अटेंडेंट और पेंट्रीकार मैनेजर के बीच मारपीट हो गई थी। दोनों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें