फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सूर्यदेव ने तरेरी आंखें, लू के थपेड़ों से लोग व्याकुल

विज्ञापन
भीषण गर्मी में नर्सिंग स्कूल से लौटती कॉलेज की छात्राएं।
विज्ञापन
मथुरा, बलदेव। जून के शुरूआत में ही सूर्यदेव ने आंखें तरेरना शुरू कर दिया है। लू के थपेड़ों से आम जनजीवन बेहाल हो गया है। मंगलवार सुबह नौ बजे से धूल भरी हवाएं चलने लगीं। चिलचिलाती धूप में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर का तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी ऐसे ही हालत रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि अगले सप्ताह बारिश से राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को तपती गर्मी से पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। दोपहर में लू के थपेड़ों व गर्म हवा के झोंकों से जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा। लोग छांव की तलाश करते नजर आए। गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा पसरा। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, वैसे-वैसे पारा चढ़ता गया। नौ बजे के बाद हालात यह हो गए कि चिलचिलाती धूप में लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया। जो निकल रहे थे वह बिना गमछा के सड़क पर नहीं चल रहे थे। रोड पर चलते समय ऐसा लग रहा था कि मानों आसमान से आग बरस रही हो। चेहरा व त्वचा झुलस रही थी।

लू के थपेड़ों से जहां लोगों के हलक सूख जा रहे थे, वहीं पशु पक्षी भी से परेशान नजर आ रहा है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, मंगलवार दोपहर का तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। साथ ही बुधवार को तेज धूप के साथ धूल भरी हवाएं चलने की आशंका जताई है। इधर बलदेव में गर्मी के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार हाथ पर हाथ रख कर बैठे रहे। दुकानदार राजू ने बताया कि ग्राहकों की कमी के चलते दुकान का खर्च निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन



डॉक्टर बोले- तरल पदार्थों का करें सेवन
डॉ. रवि माहेश्वरी ने बताया है कि गर्मी के मौसम में नींबू पानी व शिकंजी आदि का सेवन करें। चक्कर जैसा महसूस हो और अचानक शरीर से पसीना निकलने लगे तो चिकित्सक से संपर्क करें। चिकित्सक के यहां पहुंचने में देर हो तो पानी में कोई कपड़ा भिगोकर पूरे शरीर को पोंछते रहें। अगर तेज धूप में बाहर निकलना पड़े तो गमछा आदि से मुंह, कान और सिर ढंक लें। क्योंकि मुंह व कान के माध्यम से गर्म हवा के मस्तिष्क तक पहुंचने की ज्यादा संभावना रहती है। इससे हीट-स्ट्रोक का खतरा हो सकता है।

-बढ़ती गर्मी में प्रतिदिन बढ़ रहे मरीज
सीएमएम नीरज अग्रवाल ने बताया है कि गर्मी एवं तेज धूप से लोगों की हालत खराब हो रही है। अस्पतालों में उल्टी-दस्त, सिर में दर्द और घबराहट के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 250 से 300 मरीज आ रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को उपचार के साथ बचाव के उपाय भी बता रहे हैं। उन्होंने बताया है कि अधिक गर्मी में डायरिया और दूषित खानपान से पेट रोग की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन



ऐसे करें बचाव

घर से बाहर निकलते समय कुछ न कुछ खाकर निकलें।
जरूरी कार्य होने पर धूप से बचाव के साधन लेकर निकलें।
पानी, छाछ, नींबू पानी या नारियल पानी पीते रहे।

तले, बासी भोजन से बचे, हरी सब्जी, सलाद व फल खाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें