सप्ताह में दो दिन मशीनों में रिकॉर्ड हो रहा एक्यूआई
बृहस्पतिवार को सीजन में पहली बार प्रदूषण स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंचा। मंगलवार देर रात एक्यूआई 250 दर्ज किया। अगले दिन सुबह 10 बजे तक मथुरा-वृंदावन का प्रदूषण स्तर 300 के करीब पहुंच गया है। शाम ढलते-ढलते एक्यूआई 150 पर पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, शहर में मैन्युअली तरीके से प्रदूषण स्तर रिकॉर्ड किया जा रहा है। विभागीय अधिकारी सप्ताह में बृहस्पतिवार और शनिवार को ही वायु गुणवत्ता माय संयंत्र से एक्यूआई मापते हैं, जबकि वृंदावन में ऑटोमेटिक मशीन लगी हुई है। इसलिए शहर के प्रदूषण स्तर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें - UP: ये तस्वीर है राया स्टेशन की...ऐसे खतरे में जान डाल रहे यात्री, छह माह बाद भी पूरा न हुआ आरओबी