क्रिसमस की मस्ती में युवा भी सराबोर नजर आए। चर्च में आयोजित कार्यक्रमों में सेंटा क्लॉज का आकर्षण रहा। खासकर युवतियां में सेंटा के साथ सेल्फी लेती देखी गईं।
बड़े दिन का बड़ा जश्न
जेके शाह सीए क्लासेज में छात्रों के बीच क्रिसमस की मस्ती छाई रही। इस दौरान नाच गाने के साथ सेंटा ड्रेस का क्रेज रहा। चार्टड मेंबर कुलदीप अरोड़ा, व्यवस्थापक रश्मि और अनुज यादव ने विद्यार्थियों को उपहार वितरित किए।
सदन के बच्चों के साथ मनाया त्यौहार
बाल कल्याण समिति एवं सामाजिक संस्था ‘कवच’ के तत्वावधान में क्रिसमस के अवसर पर राजकीय बाल गृह में केक काटा गया। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की सदस्य मजिस्ट्रेट प्रतिभा शर्मा, सतीश शर्मा, सुनयना गुप्ता, माया शर्मा, जीडी गौतम, गोपाल शर्मा, अश्विनी चौधरी आदि उपस्थित थे।