फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यीशु जन्म के बाद क्रिसमस की खुशियों में झूमे

Sat, 26 Dec 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यरात्रि में प्रभु यीशु के जन्म के बाद दिनभर चर्च में क्रिसमस का उत्सव चरम पर पहुंच गया। लोगों ने प्रार्थना सभा के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाई। डांस कर उत्सव को यादगार बनाया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह से मैथोडिस्ट चर्च ऑफ इंडिया, चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनएन), सेंट डोमिनिक्स, सेंट्रल मैथोडिस्ट आदि पर सभाओं का आयोजन किया गया। इसके बाद गीतों के स्वरों से चर्च गूंजने लगे।

ईसाई समुदाय में उल्लास छा गया। समाज के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और इस पावन पर्व पर खुशियां बांटी। बच्चे और बड़े एक दूसरे को ‘मैरी क्रिसमस’ बोलकर बधाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें