फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गलन भरी ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे नौनिहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनपद में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह घने कोहरे, गलन और शीतलहर के बीच नौनिहाल ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। भले ही प्रशासन की ओर से प्राइमरी स्कूलों के संचालन का समय सुबह 10 बजे कर दिया गया हो, लेकिन मौसम की मार से बच्चों को राहत नहीं मिल सकी। हाड़ कंपाती ठंड में बच्चे ऊनी कपड़ों में लिपटे हुए स्कूलों तक पहुंचे और दिनभर गलन का सामना करते रहे।
विज्ञापन




सुबह के समय ठंडी हवाओं के कारण सर्दी अधिक महसूस की गई। स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान बच्चे कांपते नजर आए। आलम यह था कि कक्षा में बैठे- बैठे छात्र-छात्राएं कंपकंपाती रहीं। सबसे ज्यादा खराब हालत खुले में संचालित स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों के रहे। हालांकि सर्दी से बचाव के लिए स्कूल में शिक्षकों ने अलाव जलाए मगर वे भी नाकाफी रहे। दिन भर गलन भरी सर्दी स्कूल के बच्चे दो चार होेते रहे। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कुछ देर निकली हल्की धूप
दोपहर करीब 3 बजे हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन गलन इतनी अधिक रही कि धूप निकलने के बाद भी ठिठुरन बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं के चलते गलन बनी हुई है और अगले कुछ दिनों तक शीतलहर से राहत मिलने की संभावना कम है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें