फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक की टक्कर से बालक की मौत, मैजिक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कृष्णानगर के नवनीत नगर की कुम्हार गली में घर के बाहर खड़े बालक को मैजिक ने रौंद दिया। मौके पर ही बालक की मौत हो गई। आसपास की भीड़ आती, उससे पहले चालक मैजिक को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। कृष्णानगर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मैजिक को चौकी ले गई। पिता की तहरीर पर मैजिक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

चौकी कृष्णानगर के नवनीत नगर की कुम्हार गली निवासी शिवराम का १२ साल का बेटा शुभम घर के बाहर खड़ा हुआ था। इसी बीच तेजगति से आ रहे मैजिक ने उसे रौंद दिया। भीड़ को अपनी तरफ आता देख चालक मैजिक को छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी अजय अबाना ने बालक के शव को कब्जे में लिया। मैजिक को अपने साथ चौकी ले गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर मैजिक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही फरार चालक भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें