फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने किए ठाकुर द्वारकाधीश के दर्शन, ये न्यायिक अधिकारी भी रहे मौजूद

Sun, 07 Jun 2026 01:21 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने परिवार सहित मथुरा के ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर में उनका भव्य स्वागत किया गया और उन्होंने विजिटर बुक में अपनी अनुभूति दर्ज की।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने किए ठाकुर द्वारकाधीश के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में आज प्रातः काल 8:25 से 8:40 बजे के बीच इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, उनकी पत्नी, रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह सिरोही, उनकी पत्नी, जिला जज विकास कुमार, उनकी पत्नी और आगरा के जिला जज मलिक ने ठाकुर द्वारकाधीश महाराज के भव्य दर्शन किए गए और उनका आशीर्वाद लिया गया।
विज्ञापन




इस अवसर पर मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 डॉक्टर वागीश कुमार जी महाराज तृतीय पीठाधीश्वर द्वारा मुख्य न्यायाधीश महोदय को प्रभु का आशीर्वाद प्रदान किया गया। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी (एडवोकेट) ने भंसाली को मंदिर के इतिहास व पूजा-सेवा पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व, मंदिर के आचार्य सहदेव कृष्ण चतुर्वेदी द्वारा सर्वप्रथम स्वस्तिवाचन कर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात वीआईपी (VIP) रूम में उन्हें दुपट्टा, प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। दर्शन करने के पश्चात चीफ जस्टिस ऑफ यूपी ने विजिटर बुक में लिखा दर्शन करने के बाद मुझे आनंद की अनुभूति हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें